
मिशन शक्ति अभियान के तहत डुमरियागंज पुलिस ने विद्यालय में छात्र–छात्राओं को किया जागरूक
(रिपोर्ट सूरज गुप्ता) जनपद सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर।
महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना डुमरियागंज पुलिस द्वारा क्षेत्र के पब्लिक मोंटेसरी स्कूल औसानपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।
दिनांक 16 दिसंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज–5.0, महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो एवं शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत छात्र–छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा नए कानूनों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही छात्र–छात्राओं को 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और आवश्यकता पड़ने पर इनके उपयोग के बारे में समझाया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की प्रमुख भूमिका रही, जिसमें
म0उ0नि0 मीरा वर्मा, प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी डुमरियागंज,
हे0का0 अमरनाथ यादव तथा
म0का0 छाया शामिल रहीं।
