ठंड से राहत के लिए जलवाए गए अलाव

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

जनपद बदायूं ,कुंवरगांव कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने आमजन को राहत देने के लिए नगर में जगह-जगह अलाव जलवाने की व्यवस्था कराई। प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जल रहे अलावों से राहगीरों, मजदूरों और नगरवासियों को सर्दी से काफी राहत मिली। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अरविंद रावत ने बताया कि ठंड के पूरे मौसम में नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि जरूरतमंदों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की टीम लगातार निगरानी कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर अलाव की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *