क्रांतिकारी पंचांग का लोकार्पण वाराणसी में 19 दिसंबर को होगा।

पद्म भूषण रामबहादुर राय मुख्य अतिथि होंगे- प्रदीप नारायण सिंह

राष्ट्र निर्माण एवं आजादी के इतिहास पर शोध में कार्यरत मातृभूमि सेवा संस्था द्वारा प्रकाशित क्रांतिकारी पंचांग 2026 का लोकार्पण वाराणसी में होगा। यह पंचांग ज्ञात – अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है, जिसका लोकार्पण 19 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे जगतगंज कोठी (लहुराबीर होटल प्रदीप के पीछे) में होगा। उपरोक्त जानकारी संस्था के संरक्षक प्रदीप नारायण सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है। उन्होंने बताया है कि पंचांग लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष पद्म भूषण श्री रामबहादुर राय होंगे। समारोह की अध्यक्षता इंडो श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष, महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव डॉ० के सिरी सुमेध थेरो करेंगे। विशिष्ट अतिथि उo प्रo सरकार के स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल एवं प्रख्यात इतिहासकार डॉo हामिद आफाक कुरैशी होंगे। यह कार्यक्रम संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार के सानिध्य में होगा। सिंह ने बताया कि मातृभूमि सेवा संस्था पिछले 6 वर्षों से ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अनकही गाथा का इतिहास दुनिया के सामने लाने के लिए सतत प्रत्यनशील है, जो इतिहास के पन्नों से गायब है ऐसे स्वतंत्रता सेनानी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का सच उजागर करेंगे, आनेवाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली गाथा से प्रेरणा मिलेगी। स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा से राष्ट्र के प्रति अनुराग बढ़ेगा।उन्होंने बताया कि इतिहास के पन्नों से गायब महान स्वतंत्रता सेनानियों की खोज जारी रहेगी।
उपरोक्त समारोह में बड़ी संख्या में विशिष्टजन भाग लेंगे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed