एम, डी, न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर, रामराज। थाना रामराज क्षेत्र में स्थित टिकौला शुगर मिल का गत्रे से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रण होकर एक बस के ऊपर पलट गया बस में बैठी सवारियों मे चीख पुकार मच गई । राहगीरों ने बस में बैठी सवारियों को बाहर निकाला चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में लग गए। तभी एक व्यक्ति ने थाना रामराज पुलिस को सूचना दी । रामराज प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में लग गए घायलों को रामराज प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया। तथा ट्रक पलटने से मेरठ पौड़ी राजमार्ग पर एक लंबा जाम लग गया। जिससे प्रशासन द्वारा हेडरे की मदद से गन्ने के ट्रक को हटाया गया और जाम को खुलवाया गया। ओवरलोड ट्रॉले व टर्को से मेरठ पौड़ी राजमार्ग पर कई बड़े हादसे हो गए लेकिन टिकौला शुगर मिल ओवरलोड व ओवर हाईट कम नहीं कर रहा है जबकि सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश हैं ओवरलोड वाहन बंद होने चाहिए लेकिन टिकौला शुगर मिल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्घंन कर रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed