MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेडी वाले बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

कटड़ा (जम्मू-कश्मीर)।
मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन और आधार शिविर कटड़ा में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों से प्राप्त संभावित आतंकवादी गतिविधियों की सूचना के बाद प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
भवन, आधार शिविर, यात्रा मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई है, वहीं आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, अपना वैध पहचान पत्र हमेशा साथ रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी सुरक्षा कर्मी या प्रशासन को दें। साथ ही, सुरक्षा जांच में पूरा सहयोग करने और अफवाहों से बचने का भी अनुरोध किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
