MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेडी वाले बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

मेरठ (उत्तर प्रदेश)।
मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में वीडियो कॉल के माध्यम से ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला द्वारा वीडियो कॉल पर बातचीत रिकॉर्ड कर कपड़ा व्यापारी को ब्लैकमेल किया गया और उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी अरुण, जो पेशे से कपड़ा व्यापारी हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमरीन नाम की महिला उनके संपर्क में आई थी। महिला ने वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और इस दौरान पूरी कॉल रिकॉर्ड कर ली। बाद में महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए व्यापारी से ₹5 लाख की मांग शुरू कर दी।

डर और बदनामी के भय में व्यापारी ने कई बार पैसे दिए, लेकिन ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं रुका। आरोपियों ने व्यापारी से ₹1,07,500 नकद और एक सोने की चेन भी ले ली। शेष रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अतीक, आफताब, शमीना और अमरीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी मिलकर इस ब्लैकमेलिंग गिरोह को संचालित कर रहे थे।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने इससे पहले और कितने लोगों को इसी तरह निशाना बनाया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed