शव के किए कई टुकड़े, सूटकेस में भरकर बेड बॉक्स में छिपाया

MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेडी वाले
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)।
गाजियाबाद जनपद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित औरा चिमेरा सोसाइटी (Aura Chimera Society) में एक दिल दहला देने वाली हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां फ्लैट का छह माह का बकाया किराया मांगने आई मकान मालकिन दीपशिखा की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति-पत्नी अजय गुप्ता और आकृति ने दीपशिखा के सिर पर कूकर से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव के कई टुकड़े किए, उन्हें सूटकेस में भरकर बेड के बॉक्स में छिपा दिया।

बताया गया है कि आरोपी दंपति करीब छह माह पहले ही फ्लैट किराये पर रहने आए थे, लेकिन इस दौरान किराया नहीं दिया गया था। जब मकान मालकिन दीपशिखा किराया लेने फ्लैट पर पहुंचीं, तो किराया न देना पड़े—इसी नीयत से उनकी हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव के टुकड़े बरामद कर आरोपी दंपति को हिरासत में ले लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed