MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन दभेडी वाले, बुढ़ाना – मुजफ्फरनगर

नोएडा (उत्तर प्रदेश)।
नोएडा में एक एनिमल लवर महिला के साथ विश्वासघात और शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की दोस्ती एक वेटनरी डॉक्टर से हुई थी, जो धीरे-धीरे लिव-इन रिलेशनशिप में बदल गई।
आरोप है कि डॉक्टर ने महिला से शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद महिला को पता चला कि आरोपी डॉक्टर पहले से ही शादीशुदा है। सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसने महिला को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात भी कराया। इसके बाद डॉक्टर अचानक महिला को छोड़कर गोरखपुर फरार हो गया। खुद को ठगा और असहाय महसूस कर रही पीड़िता ने नोएडा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
मामला नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी डॉक्टर की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
यह मामला लिव-इन संबंधों में भरोसे के नाम पर हो रहे शोषण और धोखाधड़ी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
