MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख — रोहित जैन
दभेड़ी वाले, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

बुढाना (मुजफ्फरनगर)।
बुढाना क्षेत्र के गांव बिटावधा निवासी गुलजार उस्मानी पुत्र शराफत उस्मानी, जो वर्तमान में बुढ़ाना–बड़ौत रोड पर निवास कर रहे थे, पीएससी में जवान के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से उनका दुखद निधन हो गया।

जवान की असामयिक मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। गुलजार उस्मानी को एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाना जाता था।

स्थानीय लोगों एवं परिचितों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed