विद्या भारती विद्यालय के द्वारा नारी शक्ति संगम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रिपोर्टर – उत्कर्ष गुप्ता
निघासन खीरी- विकास खंड निघासन के अंतर्गत ग्राम पंचायत लुधौरी के चंद्रभाल फूलमती सरस्वती विद्या मन्दिर के द्वारा नारी शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अथिति ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती
शालिनी पांडेय कार्यक्रम की अध्यक्ष पूर्व प्रधान लुधौरी श्रीमती प्रभा त्रिपाठी , वक्ता के रूप मे श्रीमती ललिता गुप्ता, व विद्यालय के प्रधानाचार्य व सेकड़ो की संख्या मे ग्राम पंचायत की माताएं और बहने भी उपस्थित रही। कार्यक्रम मे सभी को देश के हित , महिलाओं का समाज मे योगदान, किस प्रकार से महिलाएं समाज मे काम कर रही है। महिलाएं अपने आप को आगे बड़ाने के लिए हर प्रकार से प्रयास कर रही है। महिलाएं समूह के माध्यम से रोजगार भी कर रही है। पहले के वर्षो की अपेक्षा आज की महिलाएं अपने आप मे खुद स्वयं सक्षम है। जो हर प्रकार से मजबूत है। पहले की अपेक्षा मे आज की महिलाएं हर प्रकार से काम कर रही है। अपने आप को सशक्त बना रही है। विद्या भारती के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से महिलाओं को बहुत ज्यादा प्रेरणा मिली। उन्होंने अपना सम्मान देखकर आगे बढ़ने की बात कही। इस सरकार ने जिस प्रकार से महिलाओं को आगे बढ़ाया है जिस प्रकार से सम्मान दिया है वह काबिले तारीफ है हर जगह महिलाओं के नाम से ही काम हो रहा है। आज इस प्रकार से महिलाओं का सम्मान देखकर पर खुशी मिलती है। विद्यालय परिवार ने इस कार्यक्रम को करने के लिए बहुत ही मेहनत की। विद्यालय का आचार्य परिवार भी उपस्थिति रहा। गांव के आम जन ग्रामीण भी उपस्थित रहे। महिलाओं में समूह की महिलाएं आशाएं और बैंक सखी आदि महिलाएं उपस्थित रही। इस अवसर पर गीतांजली श्रीवास्तव,रानी शुक्ला, कलिंद्रि देवी, प्रेमलता शुक्ला, विद्यालय के बच्चे सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *