सिंगाही (खीरी): सिंगाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरदहिया गांव में बीती रात बाघ ने बेचे लाल पुत्र मिन्हीलाल के घर में बंधे बछड़े को मार डाला, जिससे पूरे गांव में आतंक और दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार बछड़ा घर की घारी में बंधा था, जिसे रात के अंधेरे में बाघ अपना शिकार बनाकर जंगल की ओर भाग निकला। सुबह जब परिजनों ने बछड़े को मृत देखा, तो परिजन व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द बाघ को पकड़ने की कार्रवाई की जाये, नहीं तो किसी दिन इंसानी जान पर भी बन सकती है।

रिपोर्ट मक़सूद अली
एम डी न्यूज़

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed