एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। चर्च में सुबह से ही भीड़ है। लोग परिवार के साथ चर्च आ रहे हैं। प्रभु यीशु की प्रतिमा के आगे कैंडिल जलाकर उन्हें याद कर रहे हैं। पूरा परिसर इस समय कैरल से गूंज रहा है। लोग चर्च में प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झाकियां और तस्वीरों को देख रहे हैं। उन्होंने सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहनकर रखी है। दुकानों पर सेंटा की टोपी खरीदने के लिए लोग सुबह से ही पहुंच रहे हैं। सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल, क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च, और सेंट स्टीफन चर्च, दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। ये चर्च न केवल धार्मिक भावना का केंद्र बनते हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरे शहर को उत्सवमय बना रहे हैं। बरेली के चर्चों में बच्चों के लिए भी विशेष प्रबंध किए जाते हैं। सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल के मैदान में छोटे झूले और स्लाइड लगाए गए हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए सांता क्लॉज के रूप में सजे लोग उपहार और चॉकलेट बांटते हैं। बच्चों की मुस्कान और खिलखिलाहट पूरे माहौल को जादुई बना देती है। सेंट स्टीफन चर्च के प्रांगण में छोटे-छोटे स्टॉल लगाए गए हैं, जहां क्रिसमस की विशेष वस्तुएं जैसे- स्टार, गिफ्ट बॉक्स, और क्रिसमस कैप बेची जा रही हैं। यहां बच्चों के लिए गुब्बारे और मेहंदी जैसे आकर्षण भी मौजूद हैं।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed