सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 51 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये) को उच्चाधिकारी एवं थाना स्तर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए किया गया बरामद –
एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान स्पेशल रिपोर्ट
श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश की कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण हेतु 10 प्राथमिकताएं निर्धारित की गयी है । जिसमें साइबर अपराध से मुकाबला भी एक प्राथमिकता है । इन्ही प्राथमिकताओं का अनुपालन करने के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में आमजन के मोबाईल फोन की गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रो के आधार पर बरामद किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, रामपुर के आदेश / निर्देश के अनुपालन में सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से गुम हुए 51 अदद मोबाईल फोन बरामद किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है ।
आज दिनांक 01.01.2026 को पुलिस कार्यालय में श्री विद्यासागर मिश्र पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं श्री अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा बरामद मोबाईल फोनों को नववर्ष के शुभ अवसर पर सम्बन्धित मोबाईल स्वामियों को सौपा गया । रामपुर पुलिस की इस सफलता पर नववर्ष के अवसर पर मोबाईल स्वामियों के चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गयी । मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा। मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। सर्विलांस सैल, रामपुर द्वारा पूर्व में भी मोबाईल फोनों को बरामद कर मोबाईल धारकों को उपलब्ध कराया जा चुका है।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-
1- प्रभारी सर्विलांस सैल उ0नि0 टीकाराम चौहान ।
2- उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सर्विलांस सैल, रामपुर ।
3- उ0नि0 मंयक गोयल सर्विलांस सैल, रामपुर ।
4- मुख्य आरक्षी 1138 विनय कुमार सिहं सर्विलांस सैल रामपुर ।
5- मुख्य आरक्षी 1139 अनिल कुमार सैनी सर्विलांस सैल रामपुर ।
6- मुख्य आरक्षी 653 दीपक चाहल सर्विलांस सैल रामपुर ।
7- मुख्य आरक्षी 17 दिनेश सिहं सर्विलांस सैल/एसओजी रामपुर ।
8- आरक्षी 644 जय कुमार सर्विलांस सैल, रामपुर ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।