पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया एवं रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर मे चल रहे प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।
MD news बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
आज दिनांक 02.01.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद महिला प्रशिक्षुओ एवं कर्मचारीगणों का टर्नआउट आदि चैक कर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रुम (लाइब्रेरी), कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आरटीसी आदि की व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई आदि को चैक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये तथा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर मे चल रहे प्रशिक्षण अवधि के दौरान अन्तः कक्षीय में शत् प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *