सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जनजागरूकता अभियान का शुभारम्भ
जनपद में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पनवड़िया स्थित नुमाइश ग्राउण्ड में विशेष जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया
एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामपुर के साथ फीता काटकर सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वंय नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
सड़क दुर्घटनाओं में प्रायः परिवार का कमाऊ सदस्य प्रभावित होता है, जिससे पूरे परिवार का भविष्य संकट में पड़ जाता है। दुर्घटनाएँ प्रायः छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण होती हैं। इसलिए यातायात नियमों की सही जानकारी और उनका ईमानदारी से पालन अत्यंत आवश्यक है।
केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट और नियमों का पालन किया जाना चाहिए तथा इस संदेश को अपने परिवार, पड़ोसियों और समाज तक पहुँचाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित एनसीसी कैडेट्स, महिला पुलिस कर्मियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
Transport Department Government Of Uttar Pradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *