MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन दभेड़ी वाले
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं वांछित/वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बुढाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध अस्लाह के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 01 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक श्री छविकान्त सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक वांछित अभियुक्त लुहसाना की ओर से बुढाना आ रहा है, जिसके पास अवैध अस्लाह मौजूद है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
अभियुक्त का विवरण
नाम: शाहरूख
पिता का नाम: हसन
निवासी: ग्राम जौला, थाना बुढाना, जनपद मुजफ्फरनगर
उम्र: 22 वर्ष
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध अस्लाह बनाकर बेचने का कार्य करता था। उसके चार साथी पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि वह फरार चल रहा था।
अभियोग का विवरण

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बुढाना में निम्न अभियोग पंजीकृत हैं—

  1. मु0अ0सं0 05/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 2. मु0अ0सं0 532/2025 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट 3. मु0अ0सं0 510/2025 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट
    गिरफ्तारी स्थल
    लुहसाना–बुढाना मार्ग, थाना बुढाना, जनपद मुजफ्फरनगर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 छविकान्त सिंह 2. उ0नि0 आशीष कुमार 3. हे0का0 367 अरविन्द कुमार 4. का0 1311 गौरव कुमार
    पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed