स्वामी श्रद्धानंद जी के शताब्दी बलिदान दिवस पर गर्म व ऊनी वस्त्रों का वितरण हुआ ।

स्वामी श्रद्धानन्द जी शताब्दी बलिदान स्मृति के सेवा माह में ठंड के प्रकोप को देखते हुए सार्वदेशिक आर्य वीर दल वाराणसी परिमंडल व आर्य समाज द्वारा ग्राम रेमा मुगलसराय, चंदौली में ९० बच्चों को गरम वस्त्र का वितरण किया गया तथा आर्य वीर श्रेणी के शिविर के प्रथम दिवस पर शिविर से संबंधित जानकारी दी गई व बौद्धिक कक्षा में अशोक आर्य, राहुल आर्य तथा अनुज आर्य ने अनुशासन एवं नैतिक शिक्षा के बारे में अपना विचार बच्चों को दिया ।शान्ति पाठ के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ । इस कार्यक्रम में कोबिलूर मठ, तमिलनाडु के सदस्य चितईपुर निवासी विजय अरोड़ा व संगम फार्मास्युटिकल के अधिष्ठाता गौरव आर्य का विशेष सहयोग रहा ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed