आज दिनांक 02.01.2026 को श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में चल रहे विशाल निःशुल्क नेत्र (मोतियाबिन्द) ऑपरेशन शिविर में रोगहरण श्रीहनुमानजी के आराध्य प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा अस्पताल परिसर गुंजायमान है। हर मरीज एवं तीमारदार की जवान से एक ही शब्द जय श्रीराम हो गया काम निकल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवधेश यादव के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 श्रीवास्तव, डी0पी0एम0 बाराबंकी, वरिष्ठ नेत्र अधिकारी टी0एन0 वर्मा, रामअचल जी शिविर का निरीक्षण करने पहुँचे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 श्रीवास्तव ने बताया कि 28 दिसम्बर से शुरू हुए नेत्र (मोतियाबिन्द) आपरेशन शिविर में आज तक 1500 (पन्द्रह सौ) सफल आपरेशन आई0ओ0एल0 (लेन्स प्रत्यारोपण) विधि से डॉ0 जैकब प्रभाकर जालंधर (पंजाब) की टीम ने कर दिये हैं। आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि आज श्रीरामवन कुटीर आश्रम के संस्थापक वीतरागी संत स्वामी रामदास जी महाराज के द्वारा पश्चिम बंगाल में घर-घर में राम-नाम को पहुँचाने के लिए गठित संस्था श्रीसीताराम सतसंग समिति कोलकाता के 14 सदस्यीय सदस्य आश्रम पर पहुँचे। सदस्यों में श्री पूरन राज उप्पल, श्रीमती कैलाश उप्पल, घनश्याम झांवर, सुशीला झांवर, सुशील पेरीवाल, सुमन पेरीवाल, सन्तोष डागा, राकेश पेरीवाल, शारदा पेरीवाल, सज्जन सुरेखा, महावीर लहोटी, चन्द्रकांत शर्मा, रमेश कुमार मुन्दढ़ा, राजेश हांडा यहाँ पर हो रहे मानव सेवा के कार्यों को देखकर ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। आश्रम की कैण्टीन को सम्भालने के लिए आज खाजूवाला (बीकानेर राजस्थान) से पंकज पेड़ीवाल अपनी टीम के सदस्यों भवानी, सुचि, दर्शिता के साथ पहुँचकर भोजन व्यवस्था को सम्भाल रहे हैं। आज भी बड़ी संख्या में नेत्र के ऑपरेशन के मरीजों की ओ0पी0डी डा0 रमेश हुड्डा रेाहतक हरियाणा की टीम ने किये।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा/कृष्णानंद वर्मा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।