आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

Rampur: जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की गई
एम डी न्यूज़ बहुतआयमी समाचार न्यू चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में शेष बचे पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्रता से बनाए जाएं।

समीक्षा के दौरान वर्तमान में लगभग 1.87 लाख आयुष्मान कार्ड बने हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने आगामी एक माह के भीतर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन न्यूनतम 05 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं तथा इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

समीक्षा के दौरान शाहबाद क्षेत्र में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न पाए जाने पर संबंधित एमओआईसी की लापरवाही पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी का 15 दिवस का वेतन काटते हुए उन्हें मुख्यालय से सम्बद्ध किया जाए। इसी प्रकार सैदनगर क्षेत्र में भी अपेक्षित प्रगति न होने पर एमओआईसी के 15 दिवस के वेतन कटौती के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि आशा कार्यकत्रियों एवं कोटेदारों के सहयोग से छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनका आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाए। प्रत्येक विकास खंड में कम से कम दो-दो आशा कार्यकत्रियों को विशेष रूप से इस कार्य के लिए नामित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही, उदासीनता अथवा शिथिलता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।