रिपोर्ट – उत्कर्ष गुप्ता निघासन खीरी- विकासखंड निघासन मे 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम हो रहा है महायज्ञ के द्वितीय दिन पर दस हजार श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। गायत्री महायज्ञ जिले का सबसे बड़ा यज्ञ माना गया है।जिसमें दूर दराज से महिलाएं व पुरुष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग आए हुए हैं। गायत्री महायज्ञ में सेवा देने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु व भक्त वहां पर पहुंच रहे हैं।जिसका आयोजन 1 जनवरी से 5 जनवरी तक निघासन झंडी रोड पर हो रहा है। इस आयोजन को लेकर बहुत ही भव्य तरीके से तैयारी एक वर्षों से की जा रही थी। 1 जनवरी को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है जिसमें 60,000 से ज्यादा पुरुष व महिलाएं शामिल हुए। यज्ञ को लेकर घरों तक लगभग 24,000 कलश वितरण भी किया गया। महायज्ञ के कार्यक्रम में भक्तों का जन सैलाब देखकर पुलिस प्रशासन व गायत्री परिवार से जुड़े हुए लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली है। गायत्री महायज्ञ बेहद विशाल और भव्य तरीके से किया जा रहा है। सभी भक्तों के लिए वहां पर भोजन की उचित व्यवस्था की गई है अतिथियों के लिए भव्य स्वागत की तैयारी भी की गयी है। चारों वेदो के नाम से यज्ञ स्थल बनाया गया है।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।