
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा बैठक का हुआ आयोजन।
वाराणसी आज कैलेंडर वर्ष 2025 के अंतिम तारीख को वाराणसी मंडल के वाराणसी जिला कार्यकारिणी टीम द्वारा एक बैठक आहूत कि गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ सुधांशु तिवारी के नेतृत्व मे दर्जन कि संख्या मे फार्मासिस्ट साथी उपस्थित रहे औषधि विभाग द्वारा गहन उहापौह कि स्थिति मे ऐसे बैठक जिले के सभी फार्मासिस्ट साथियों के बीच नई ऊर्जा से भर दिया ।
सिस्टमैतिक तरिके से फार्मेसी का संचालन करने वाले किसी भी फार्मासिस्ट साथी को कोई परेशान नहीं करेगा इसकी जोरदार हुंकार भरी गई ।उक्त कार्यक्रम मे भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय पाण्डेय का मार्गदर्शन मिला उन्होंने सबसे एकजुट होने कि बात को जोर दिया जिला प्रवक्ता आदर्श दीक्षित द्वारा इस एकजुटता के अवसर पर केक काटकर आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।उपस्थित साथियों मे स्वतंत्र कुमार मंडल अध्यक्ष वाराणसी
जिला कोषाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव , अतुल श्रीवास्तव , जिला संगठन मंत्री नीरज राय भावेश गिरी आईटी सेल जिला अध्यक्ष .अभिषेक मिश्रा जिला मंत्री . अवधेश कुमार , मो. शहजाद ,समेत कई फार्मासिस्ट साथी मौजूद रहे।
