एक करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, नगर को मिली नई सौगात- श्मशान भूमि, स्ट्रीट लाइट व दशवां स्थल सहित कई योजनाओं का सदर विधायक ने किया उद्घाटन

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं, कुंवरगांव नगर के समग्र विकास की दिशा में शुक्रवार को एक अहम कदम उठाया गया। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।सदर विधायक ने बताया कि श्मशान भूमि स्थल का निर्माण 30 लाख रुपये की लागत से कराया गया है, जबकि नगर की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 58 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। वहीं दशवां स्थल का निर्माण 10 लाख रुपये की लागत से कराया गया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त नगर में लगभग चार करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने कहा कि नगर पंचायत के अंतर्गत कराए गए सभी विकास कार्य आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए गए हैं। स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने सदर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से नगर में निरंतर विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक ने बुजुर्गों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई, वहीं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरवासियों को 300 डस्टबीन वितरित किए। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजेश कौशिक, अवनीश शंखधार, सोबरन सिंह व नौरंग पाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पति अरविंद रावत, ठाकुर अनिल सिंह, शरद भारद्वाज, किशनवीर रावत, प्रेमपाल रावत, राम शर्मा, लवी शर्मा, अंकित पाठक, गुड्डू गुप्ता, नितिन शर्मा, नौरंग पाल, लालू सभासद, विनय पाठक, विकास गिरी, हनी मिश्रा, देवेश सक्सेना, दीपक रावत, सुगम वार्ष्णेय, अर्जुन राठौर, रमन वार्ष्णेय, महिपाल रस्तोगी, विजेंद्र पाल, नबाब मियां सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *