रुदौली को मिली ऐतिहासिक सौगात!
कुढ़ासादात में बनेगा ₹1 करोड़ का भव्य बहुउद्देश्यीय अम्बेडकर पार्क, विधायक रामचन्द्र यादव की दूरदर्शी पहल लाई रंग।

MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

विधानसभा क्षेत्र रुदौली के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। ग्राम कुढ़ासादात में बहुउद्देश्यीय अम्बेडकर पार्क के पर्यटन विकास कार्य को शासन से स्वीकृति मिल गई है। यह बड़ी उपलब्धि विधायक रुदौली रामचन्द्र यादव के अथक प्रयासों, प्रभावी पैरवी और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विधायक रामचन्द्र यादव द्वारा क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग को भेजा गया था। अयोध्या क्षेत्र में पर्यटकीय सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से प्रस्ताव को वित्तीय वर्ष 2025–26 की परियोजना सूची में सम्मिलित करते हुए ₹100.00 लाख (एक करोड़ रुपये) की लागत से अम्बेडकर पार्क के विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।
निदेशालय स्तर पर गहन विचार-विमर्श के उपरांत इस महत्वाकांक्षी परियोजना को हरी झंडी दी गई। इस संबंध में अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा विधायक रामचन्द्र यादव को औपचारिक पत्र भेजकर स्वीकृति की जानकारी दी गई है।
अम्बेडकर पार्क का विकास पूर्ण होने के बाद रुदौली क्षेत्र को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और बहुउद्देश्यीय पार्क प्राप्त होगा, जो बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटकीय गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे न केवल स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि रुदौली की पर्यटन मानचित्र पर पहचान भी और मजबूत होगी।इस ऐतिहासिक स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। नागरिकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की विकासोन्मुखी सरकार एवं विधायक रामचन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रुदौली में हो रहे विकास कार्य उनकी सशक्त नेतृत्व क्षमता का परिणाम हैं।
बहुउद्देश्यीय अम्बेडकर पार्क की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में बधाइयों का दौर जारी है और जनता विधायक रामचन्द्र यादव को रुदौली के विकास का मजबूत स्तंभ बता रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।