मिशन शक्ति फेज 5 के अन्तर्गत सिकायत पेटिका स्थापाति की गई

रिपोर्ट मनीष कांत शर्मा

जनपद बदायूं थाना हज़रतपुर क्षेत्र के अंतर्गत पृथ्वीराज चौहान स्मार्ट जंग बहादुर सिंह कन्या महाविद्यालय, चंगासी में मिशन शक्ति फेज–5 के तहत छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में शिकायत पेटिका की स्थापना की गई, ताकि छात्राएं अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को निर्भीक होकर दर्ज करा सकें।

इस अवसर पर थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मिशन शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, छेड़छाड़ या असुरक्षा की स्थिति में छात्राएं तुरंत पुलिस से संपर्क करें और डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है।मिशन शक्ति प्रभारी राजेश कुमार ने मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत चलाई जा रही

विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन नंबर, शिकायत निवारण प्रक्रिया तथा कानूनी अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं महिला कांस्टेबल तारा वर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा, सतर्कता एवं जागरूक रहने के उपाय बताए।कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस अधिकारियों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया

। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं।अंत में पुलिस अधिकारियों ने सभी छात्राओं से अपील की कि वे अपनी शिक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक रहें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत शिकायत पेटिका अथवा पुलिस से संपर्क करें। हल्का नंबर 1 उप निरीक्षक हर गोविन्द सिंह वीट का ० सुरेन्द्र चौधरी व का० सचिन कुमार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।