पहुंचे खाद्य एवं रसद विभाग मंत्री सतीश चंद्र शर्मा।।

रेट नदी के टट पर स्थित रामवन कुटीर आश्रम हडियाकोल जंगल मे चल रहे मानव सेवा के महाकुम्भ मे सेवा की डुबकी लगाने प्रदेश के खाद्य रसद नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री श्री सतीष चन्द्र शर्मा जी आश्रम पहूँचे मंत्री जी ने स्वामी रामज्ञान दास जी महाराज निशुल्क ओ0पी0डी0 सेन्टर में स्थापित स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित किये श्री सतीष चन्द्र शर्मा जी ने रोगहरण श्रीहनुमान जी के मन्दिर में दर्शन कर 28 दिसम्बर से हुए नेत्र आपरेशन के मरीजो के लिए शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की मंत्री जी ने श्रीरामवन कुटीर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष भगवान दास जी एवं हरिद्वार से पधारे तुलसीदास जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया नेत्रसर्जन डॉ0 जैकब प्रभाकर से व उनकी टीम के सदस्यो को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की ओर से प्रदेश के गरीब मरीजो को रोशनी प्रदान करने के लिए बधाई दी। मंत्री जी ने मरीजो की ओ0पी0डी0 सेवा में जाकर डॉ0 रमेश हुण्डा रोहतक हरियाणा से मिलकर बधाई दी मरीजो की सेवा करने के लिए देशभर से आये हुए सेवादारो से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया आश्रम के सेवादार श्री मनीष मेहरोत्रा ने बताया की आपरेशन करने वाले सभी डॉ0 प्रभु ईसामसीह को मानते है आज डॉ0 जैकब प्रभाकर की टीम के सदस्यों ने सभी धर्मो को मानने वाले प्रबुद्धजनो के साथ मिलकर सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया तथा सभी मरीजो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की इस अवसर पर धर्मेन्द यादव जी ब्लॉक प्रमुख देवा क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार जी, जहाँगीराबाद प्रभारी निरिक्षक दुर्गा प्रसाद शुक्ला, डॉ0 संजीव साहू, वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी टी0एन0 वर्मा, अरविन्द कुमार नेत्र परीक्षण अधिकारी ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य शंकर लाल सोमानी, रामकिशन राठी, शिवकुमार निगम तथा रमाशंकर झंवर, अंकित गुप्ता, अन्जनी कुमार, बलवन्त सिंह, आदर्श वर्मा युवानेता संजय यादव पलिया रिचा, पूजा मेहरोत्रा, रिमझिम, शशी निगम, मंजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।

चित्र परिचय-

  1. घर जाते समय भोजन करते हुए मरीज।
  2. प्रतिमा पर फूल अर्पित करते हुए मंत्री जी।
  3. मरीजो के बीच मंत्री जी।
  4. डॉक्टरो से भेट करते हुए मंत्री जी।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा/कृष्णानंद वर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *