मुजफ्फरनगर

MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेडी वाले बुढ़ाना मुजफ्फरनगरजनपद मुजफ्फरनगर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत थाना फुगाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी फुगाना एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फुगाना के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।दिनांक 04 जनवरी 2026 को थाना फुगाना पुलिस ने न्यायालय जे.एम. बुढ़ाना से वांछित चल रहे अभियुक्त लाला पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम बहावड़ी, थाना कोतवाली शामली (जनपद शामली) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 96/2013, अंतर्गत धारा 232/504/506/352 भादवि में मामला दर्ज था।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमउप निरीक्षक – मुहम्मद अलीहेड कांस्टेबल – 79 विनीत कुमारकांस्टेबल – 2390 किशन कुमारमहिला कांस्टेबल – 957 उमा चौधरीथाना फुगाना पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *