एम डी न्यूज़बरेली बार एसोसिएशन के द्विवर्षीय चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा। इससे पहले प्रत्याशियों ने माहौल अपने पक्ष में करने के लिए ताकत झोंक दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद प्रत्याशियों और मतदाता अधिवक्ताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। कोर्ट परिसर और आसपास लगे प्रत्याशियों के होर्डिंग्स व बैनरों को हटाया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। 2,736 अधिवक्ता मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 500 महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं। छह जनवरी को मतगणना कराई जाएगी। मतदान के लिए सभी अधिवक्ताओं को सीओपी कार्ड या सीओपी प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। इसके बिना मतदान की अनुमति नहीं होगी। सदस्य प्रबंध कार्यकारिणी वरिष्ठ और कनिष्ठ के लिए छह-छह सदस्य चुने जाएंगे। दोनों पदों के मतपत्रों पर छह-छह मुहर लगाई जाएंगी। इससे ज्यादा मुहर लगाए जाने पर मत निरस्त कर दिया जाएगा। एसोसिएशन के चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय समेत 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद पर छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पद पर सात, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, सचिव पद पर चार, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर नौ, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर पांच, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर चार, कोषाध्यक्ष पद पर छह, प्रबंध कार्यकारिणी वरिष्ठ पद पर 18 और प्रबंध कार्यकारिणी कनिष्ठ के पद पर 13 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *