पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार के पर्यवेक्षण में थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का अनावरण करते हुए आज दिनांक 04.01.2026 अभियुक्तगण 1. सुभाष रावत पुत्र झब्बू रावत, 2. विनोद पुत्र रामतीरथ, 3. सुभाष पुत्र बिन्द्रा, 4. लाल जी उर्फ लाले पुत्र विनोद रावत निवासीगण मीरपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी, 5. करन पुत्र प्रेम कुमार निवासी हासेमऊ, मल्हौर थाना बीबीडी जनपद लखनऊ को अन्नताधाम मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 06 बण्डल बिजली के तार, 01 प्लास्टिक की बोरी में कटे हुए बिजली के तार, एक अदद तमंचा मय जिंदा दो कारतूस .315 बोर, दो अदद अवैध चाकू, एक अदद आरी मय ब्लेड बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 7/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुभाष रावत व मु0अ0सं0 8/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम विनोद व मु0अ0सं0 9/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुभाष पुत्र बिन्द्रा पंजीकृत किया गया। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसा कमाने के उद्देश्य से चोरी, जैसे अवैध क्रिया-कलापों से धनोपार्जन कर अपराध कारित करते है। दिनांक 04.01.2026 को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत अन्नताधाम मंदिर, हाइवे के किनारे डेडलाइन तार को खम्बे से चोरी कर अपने साथी आलम (कबाड़ी) निवासी कस्बा माती थाना देवा जनपद बाराबंकी को बेंच दिया था। जिस संबंध में मु0अ0सं0 06/2026 धारा 303(2)/317(2)) बीएनएस पंजीकृत किया गया। *वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र किशोरी यादव निवासी ढर्रेपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी व आलम (कबाड़ी) निवासी कस्बा माती थाना देवा जनपद बाराबंकी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।* *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*1. सुभाष रावत पुत्र झब्बू रावत निवासी मीरपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी2. विनोद पुत्र रामतीरथ निवासी मीरपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी3. सुभाष पुत्र बिन्द्रा निवासी मीरपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी4. लाल जी उर्फ लाले पुत्र विनोद रावत निवासी मीरपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी5. करन पुत्र प्रेम कुमार निवासी हासेमऊ, मल्हौर थाना बीबीडी जनपद लखनऊ*बरामदगी-*1. 06 बण्डल बिजली के तार2. 01 प्लास्टिक की बोरी में कटे हुए बिजली के तार3. एक अदद तमंचा मय दो अदद जिंदा कारतूस .315 बोर4. दो अदद अवैध चाकू5. एक अदद आरी मय ब्लेड*आपराधिक इतिहास-**अभियुक्त सुभाष रावत पुत्र झब्बू रावत निवासी मीरपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी*1. मु0अ0सं0 294/2025 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना देवा जनपद बाराबंकी2. मु0अ0सं0 7/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवा जनपद बाराबंकी*अभियुक्त विनोद पुत्र रामतीरथ निवासी मीरपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी*1. मु0अ0सं0 8/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना देवा जनपद बाराबंकी*अभियुक्त सुभाष पुत्र बिन्द्रा निवासी मीरपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी*1. मु0अ0सं0 9/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना देवा जनपद बाराबंकी*पुलिस टीम-*1. प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार त्रिपाठी थाना देवा जनपद बाराबंकी2. उ0नि0 श्री अशोक कुमार वर्मा थाना देवा जनपद बाराबंकी3. उ0नि0 श्री सत्यपाल कुमार यादव थाना देवा जनपद बाराबंकी4. उ0नि0 श्री रमेश कुमार थाना देवा जनपद बाराबंकी5. हे0का0 कृष्ण कुमार शर्मा थाना देवा जनपद बाराबंकी6. का0 मुकेश यादव, का0 रविन्द्र सिंह, का0 बलवीर यादव थाना देवा जनपद बाराबंकी मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed