पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आमजनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 133 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। इन बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। आज दिनांक- 04.01.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।बाराबंकी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें, यह पोर्टल खोए हुए मोबाइल फोन को शीघ्रता से ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में मदद करता है।*बरामदगीः-*133 अदद मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रूपये)*पुलिस टीम-*1. उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी2. उ0नि0 श्री दौमित्र सेन रावत सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी3. हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 मजहर अहमद सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी4. हे0का0 चन्द्रभान, हे0का0 ब्रजेश कुमार सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी5. का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी6. समस्त थानों की सीईआईआर पोर्टल टीम मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *