एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट। मुजफ्फरनगर, भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के एंवम थाना प्रभारी भोपा जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24/25-12-2025 की रात्रि में ग्राम छछरोली एवं ग्राम भेड़ाहेड़ी में लगे मोबाईल टावरों से अज्ञात चोरों द्वारा 5G बी.बी.यू. कार्ड चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। वादी विशाल कुमार पुत्र योगेन्द्र राय निवासी अमित बिहार कूकड़ा थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर ने थाना भोपा पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। उच्चाधिकारीयो द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना को सीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित पुलिस टीम ने आज दिनांक 03-01-2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोरना से ग्राम बिहारीगढ़ जाने वाले रास्ते पर स्थित रजवाहा पुलिया के पास से 04 चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया है।पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम अदनान पुत्र ईमरान व शाहनवाज पुत्र ईरफान निवासी मौहल्ला इस्लामाबाद भूड थाना खतौली,शादाब पुत्र मुराद अली निवासी नई बस्ती मोरना थाना भोपा,व साहिब पुत्र राशिद निवासी ग्राम नंगला थाना फलावदा बताया।अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 6.50 लाख रुपये कीमत के 02,5G बी.बी.यू. कार्ड व 02 इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स (L850) तथा 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02,जिन्दा कारतूस, 02, चाकू व,01,मोटरसाइकिल बरामद की गई है। थाना भोपा पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed