*आज दिनांक *4 जनवरी 2025* को रामपुर शहर में ज़कात सेंटर इंडिया की ओर से कारोबार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में उचित जांच-पड़ताल के बाद 35 लोगों का चयन किया गया और उन्हें रोज़गार से जोड़ने के उद्देश्य से साढ़े छह लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही लाभार्थियों को समय-समय पर काउंसलिंग और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा*
एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट
कारोबार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में ज़कात सेंटर इंडिया के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल जब्बार सिद्दीकी, डायरेक्टर शुएब इस्लाम, जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के राष्ट्रीय सचिव सलमान मोबिन ख़ान, अमीर-ए-मक़ामी रामपुर अब्दुस सलाम बस्तवी, ज़कात सेंटर संभल से आतिफ़ साहब, वासिफ साहब, अबूज़र, समाज सेवी मामून शाह ख़ान, दानिश ख़ान, क़ारी याक़ूब ख़ान वग़ेरा उपस्थित रहे।
आयोजकों में ज़कात सेंटर रामपुर के सचिव हस्सान उद्दीन, एडवोकेट अनस नदीम, फ़ैसल ज़फ़र, शहबाज़ ख़ान, रिज़वान शाह ख़ान, सादाद ख़ान सहित अन्य लोग शामिल रहे।
ज़कात सेंटर इंडिया का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ज़कात के माध्यम से सशक्त बनाया जाए, ताकि ज़कात लेने वाले एक दिन ज़कात देने वाले बन सकें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *