बाराबंकी:चंदना रोड स्थित कुटी बाबा बालादास धाम में आयोजित माँ काली की 12वीं भव्य पूजा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हो गई। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार, शंखनाद और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना विधि-विधान से कराई गई, जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गई। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएँ की गई थीं।
कार्यक्रम के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।
