उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जे के ए चेयरमैन ने किया सम्मानित।

बाराबंकी। विकासखंड देवा के ग्राम बरगद पुरवा मजरे टीपहार निवासिनी कुमारी अंजू रावत को जिस समय स्कूटी के साथ फूल मालाओं द्वारा सम्मानित किया गया उस समय वह इतना भावुक हो गईं कि उनकी आंखों से खुशी के आंसू झलक उठे।
अवसर था शहर के मलिक मैरिज लॉन लखपेड़ाबाग में जी एस आर सी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित बाईक विजेता सम्मान समारोह का।जहां कंपनी के संस्थापक आर सी यादव द्वारा अंजू रावत को स्कूटी भेंटकर सम्मानित किया गया वहीं जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव द्वारा विगत दिसंबर माह में जी एस आर सी कंपनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशेषर पुरवा मजरे बबुरीगांव निवासी सत्यनाम यादव,करिश्मा यादव,वैष्णवी यादव, पवन कुमारी जिन्हौली,संगम यादव उमरी,पूजा मोहम्मदाबाद , सुबी सिंह रघई, गनेश प्रसाद पनिहल, राजमणि आंबेडकर नगर,गुरदीन मास्टर , गीता पाल मुश्कीनगर,छाया पाल अनौरा कला लखनऊ को शाल,डायरी एवं पेन भेंटकर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कंपनी के संस्थापक आर सी यादव ने कहा कि हमारी कंपनी का मुख्य उद्देश्य है प्रत्येक घर से बीमारी और बेरोज़गारी भगाना।जो भी बेरोजगार महिला पुरुष हमारी कंपनी में काम करने के लिए आते हैं और वे साधन विहीन हैं तो ऐसे लोगों को कंपनी की शर्तों के आधार पर बाईक,स्कूटी,कार दिलाई जाती है।शनिवार को भी जनपद के ही चंदौली पंचायत भवन में रोमा देवी शिकोहना सूरतगंज को भी स्कूटी प्रदान की गई है।यहां तक कि मकान और देश विदेश की यात्रा के साथ एक ग्राहक कंपनी का पार्टनर भी बन सकता है साथ ही एक लाख से लेकर पांच लाख तक का एल आई सी का बीमा भी कंपनी द्वारा मुफ्त में दिया जाता है।कंपनी की प्रथम महिला बाईक विजेता,कारअचीवर एवं सिल्वर डायरेक्टर ऊषा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं बोर्ड मेंबर राम फल ने कंपनी के अन्य मूल्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी कंपनी में जुड़कर एक ग्राहक अपनी दैनिक उपयोगी उत्पादों को खरीदकर एक अच्छा लाभ प्राप्त कर सकता है वहीं आयुर्वेद दवाइयों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य लाभ भी ले सकता है।कंपनी के डायरेक्टर गणेश प्रसाद व पवन कुमारी ने विस्तृप्त रूप से उत्पादों पर प्रकाश डाला तो डिस्ट्रीब्यूटर गुरदीन मास्टर,संगम यादव,शिवांगी यादव और काजल यादव ने कंपनी का प्लान दिखाकर पैसा कमाने के गुर सिखाए।
रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।
