उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के अंतर्गत नगर पंचायत जहानाबाद परिसर में सोमवार को नगर पंचायत द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में भारी संख्या में बेसहारा, निर्धन और जरूरतमंद लोग पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सैयद आबिद हसन ने विभिन्न वर्गों से आए सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान डबल इंजन की सरकार आम जनमानस के हित में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर भी मुस्कान आए। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है।विधायक ने बताया कि जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से नहर पंप कैनाल परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे किसानों की फसलें सुरक्षित होंगी और सिंचाई की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जहानाबाद के बस स्टैंड को पीपी मॉडल पर विकसित करना, कस्बे को तहसील का दर्जा दिलाना और बंद पड़ी इलेक्ट्रिक व सीएनजी बसों का संचालन जनवरी माह के अंत तक पुनः शुरू कराना है। इस संबंध में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से बातचीत हो चुकी है।नगर पंचायत अध्यक्ष सैयद आबिद हसन ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक ने पिता-पुत्र की तरह नगर से रिश्ता निभाते हुए चौमुखी विकास के लिए अनेक योजनाएं दिलाई हैं। उन्होंने राजराजेश्वर मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराने, पतली देवी मंदिर, अंबेडकर तालाब, नंदी गौशाला, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों में विधायक की भूमिका की सराहना की और कहा कि इन योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह, सभासद सर्वेश सोनकर, बृजेंद्र प्रताप उर्फ राजू यादव, सभासद प्रतिनिधि लाल सिंह सूर्यवंशी, शान मोहम्मद, उजमान, गीता गुप्ता, देवराती, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश बाजपेई, भाजपा समन्वयक डॉ. ओमप्रकाश पाल, सतीश गुप्ता, सिंपू शिवहरे, बब्बू त्रिवेदी, विश्वास गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *