** *MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या* अयोध्या जनपद के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा अशरफपुर गंगरेला में श्री राम विवाह, धनुष यज्ञ और मेले का आयोजन किया गया। सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से यह वार्षिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में बाराबंकी जिले के बाल कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने राजा दशरथ द्वारा जनकपुर में आयोजित सीता स्वयंवर का मंचन किया, जिसमें विभिन्न राजाओं और लंकापति रावण ने भी भाग लिया। अंत में, प्रभु श्री राम के स्वरूप ने धनुष तोड़कर माता सीता से विवाह किया। इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण संवाद की प्रस्तुति भी दी गई।इस अवसर पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन किया और सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर के चारों ओर परिक्रमा मार्ग तथा सामने इंटरलॉकिंग के निर्माण की घोषणा की।मेले में सपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां, मेला अध्यक्ष नरेंद्र यादव, चंदन सिंह यादव, आनंद कुमार रावत, अनुपम, संग्राम सिंह यादव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सावन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *