Oplus_131072

: हरदोई मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय सिठौली कलां एवं मोहनलालगंज (लखनऊ) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के लिए क्रमशः 160 एवं 140 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें पूर्व में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भी सम्मिलित हैं।उन्होंने बताया कि जनपद के श्रम विभाग में तीन वर्ष से अधिक समय से पंजीकृत पात्र श्रमिकों के बच्चों तथा कोविड-19 से प्रभावित बच्चों के अभिभावक 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी 2026 को जनपद स्तर पर ही आयोजित कराई जाएगी।सीडीओ ने बताया कि आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी कार्यालयों एवं श्रम विभाग कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।उन्होंने बताया कि कोविड-19 से अनाथ वे बच्चे, जिनका पंजीकरण महिला एवं बाल विकास विभाग में हो या जो मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र हों, वे भी आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 6 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी की आयु 1 मई 2014 से पूर्व एवं 31 जुलाई 2016 के बाद की नहीं होनी चाहिए, जबकि कक्षा 9 के लिए आयु 1 मई 2011 से पूर्व एवं 31 जुलाई 2013 के बाद की नहीं होनी चाहिए। एक परिवार से अधिकतम दो बच्चे ही प्रवेश के पात्र होंगे।इच्छुक अभिभावक निर्धारित आवेदन पत्र 31 जनवरी 2026 तक सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में जमा करें।सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ नवीन श्रमिक कार्ड, अनाथ होने की स्थिति में माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं तीन पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से संलग्न किए जाएं।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *