खाटू श्याम धाम मंदिर में थाना प्रभारी का सम्मान

रिपोर्टर सत्यम शर्मा कुंवरगाव बदायूं

,कुंवरगांव। खाटू श्याम धाम मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी राजेश कौशिक का समाजसेवी उदयवीर सिंह ने पटका ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर समाजसेवी उदयवीर सिंह ने कहा कि थाना प्रभारी राजेश कौशिक के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य समाज में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना है। उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा। सम्मान समारोह के बाद मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *