
हरदोई में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की चपेट में आकर एक पीड़ित परिवार का खोखा, अनाज तथा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।घटना के समय अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग फैलने से रोकी जा सकी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार का मकान पूर्व में आई बाढ़ के कारण कट गया था। इसके बाद परिवार लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गर्रा पुल के पास झोपड़ी डालकर जीवनयापन कर रहा था, जहां यह हादसा हो गया।
घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता दिए जाने की मांग की जा रही है।
