महादेवा बाराबंकी
जनपद बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा धाम से 30 वर्षों से लगातार भंडारा करने कलकत्ता के तीर्थ स्थल गंगासागर के लिए 7 जनवरी को सैकड़ों लोगों के साथ दल रवाना होता है,सब तीरथ बार-बार गंगासागर एक बार इस कहावत से अलग प्रति वर्ष जाते हैं। लोधेश्वर महादेवा से लोधेश्वर महादेवा सुशश्रा संस्था के द्वारा 30वां विशाल भंडारा करने के लिए साधु-संतों व श्रद्धालुओं को लेकर संस्था के संयोजक अमित कुमार गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता महादेवा निवासी भंडारे का सामान लेकर आज सभी के साथ कलकत्ता गंगासागर के लिए प्रस्थान किया जो कि जो भंडारा इनके पिताजी स्व देवी प्रसाद गुप्ता व स्व माली बाबा जो संत राम सैनी के नाम से जाने जाते थे, जिन्होंने इसकी शुरुआत की थी अब दोनों लोग परम पिता के चरणो में पहुंच गए परंतु उनके द्वारा चलाया गया यह विशाल भंडारा देवी प्रसाद गुप्ता के पुत्र अमित गुप्ता सोनू ने अपने कंधों पर लेकर शतत अपने प्रयास से लेकर जाते हैं, संस्था के संयोजक सोनू गुप्ता का कहना है माता-पिता के आशीर्वाद व लोधेश्वर महादेव की कृपा से व बड़े बुजुर्गों की प्रेरणा से यह भंडारा करने की साहस और शक्ति हमें प्राप्त होती है, जिसमें अपने क्षेत्र के गणमान्य लोगों का सहयोग व साथ रहता है ।यह भंडार 7 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक कलकत्ता के गंगासागर मेले में गली नंबर 2 खोया पाया केंद्र के पास अपना भंडारा लगाते हैं जो उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश व आसपास के श्रद्धालु वहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर निवास करते हैं, भंडारे के साथ में जाने वाले लोग सेवा भाव वहां पर देते हैं जिससे सकुशल भंडारा वहां पर किया जाता है गंगासागर मेला खिचड़ी के अवसर पर समुद्र के किनारे कपिल मुनि मंदिर पर विशाल मेला का आयोजन होता है जो कि यह मंदिर अयोध्या की गद्दी से संचालित होता है भंडारे के साथ मुख्य आयोजक अमित कुमार गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता रजत शर्मा, दीपू गुप्ता, सतीश गुप्ता, पुष्पेंद्र अवस्थी,जितेंद्र,स्वामीनाथ सैनी,नीरज यादव,अमित यादव ,सुग्रीव,जुगुल यादव मुलायम,सूरज,पंकज ,डूबा, पहुना के साथ सैकड़ों महिलाएं,पुरुष,साधु संतों व श्रद्धालु संस्था के सेवादार सहित आदि लोगों के साथ गंगासागर को प्रस्थान किया।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *