रिपोर्ट= शाबान सिद्दीकी

लखीमपुर खीरी । नीमगांव थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक युवक घायल गंभीर रूप से घायल।लखीमपुर — मैगलगंज मार्ग पर बेहजम पुलिस चौकी के अंतर्गत बाछेपारा पर तिहारी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
रजी अहमद पुत्र फकीरा उम्र करीब 20 वर्ष अपनी बाइक से बेहजम की ओर आ रहे थे।उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों की सूचना पर बेहजम पुलिस मौके पर पहुंची ।पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम पहुंचाया।डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया।

बेहजम पुलिस चौकी प्रभारी सिद्धांत पवार ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed