बड़ी खबर | बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी का बुढ़ाना नगरवासियों ने किया भव्य सम्मान, विकास कार्यों को मिली गति
MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर।
संगठन सर्वोपरि एवं जन सेवा परमो धर्म के मूल मंत्र को आत्मसात करने वाले भाजपा के लोकप्रिय एवं कर्मठ जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी का बुढ़ाना नगरवासियों द्वारा उनके आवास बडसू में शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन एवं जनसेवा के प्रति उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस सम्मान समारोह में आशीष जैन (स्नातक विधान परिषद चुनाव, बुढ़ाना विधानसभा, सह संयोजक), मातृशक्ति श्रीमती अनुपमा चौधरी (राष्ट्रीय लोकदल महासचिव), रामगोपाल जी, पीयूष गर्ग जी, पंकज चौधरी जी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही खतौली से पधारे वरिष्ठ नेता अजय जनमेजय जी एवं नामित सभासद अनुज सहरावत जी से भी आत्मीय भेंट हुई।
कार्यक्रम के दौरान बुढ़ाना नगर में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से वार्ड संख्या 07 में लंबे समय से चली आ रही बिजली के खंभों से संबंधित समस्या को कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया।
डॉ. सुधीर सैनी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्युत विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ कराया गया।
नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की संवेदनशील कार्यप्रणाली, प्रशासन की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला अध्यक्ष का स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग ही उन्हें संगठन के लिए निरंतर समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
जन–सेवा ही संकल्प,
जन–विश्वास ही शक्ति।
कार्यकर्ता सिर्फ़ भीड़ नहीं, हमारा परिवार हैं — इन्हीं से संगठन की असली ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed