मोहम्मदाबाद गाजीपुर
राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्डएंटी करप्शन मिशन के* राष्ट्रीय अध्यक्ष डा वसीम रज़ा ने आज मोहम्मदाबाद, गाजीपुर में मुहम्मद महबूब आलम (प्रदेश सचिव अधिवक्ता प्रकोष्ठ) के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की
एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ अल्लाह की रिपोर्ट
। इस अवसर पर संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता, संगठन के नॉर्मल सदस्यता अभियान, जनहित से जुड़े कार्यक्रमों तथा संगठन विस्तार को लेकर गहन मंथन हुआ। डा. वसीम रज़ा ने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है और मानवाधिकारों की रक्षा व भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में शिक्षित और जागरूक नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन के सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग मानवाधिकार संरक्षण और भ्रष्टाचार विरोधी गतिविधियों से जुड़ सकें।
प्रदेश सचिव मुहम्मद महबूब आलम ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता प्रकोष्ठ के माध्यम से जरूरतमंदों को न्यायिक सहायता, कानूनी परामर्श तथा जनहित याचिकाओं के जरिए समाजहित में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने भविष्य में और अधिक प्रभावी कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन भी दिया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में मुहम्मदाबाद व आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा जागरूकता शिविर, मानवाधिकार संगोष्ठियां, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान तथा सदस्यता पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन की जड़ें और मजबूत हों तथा आम जनता को सीधा लाभ मिल सके।
अंत में डा. वसीम रज़ा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

