बड़ी खबर | नागद्वार
नागद्वार क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रोड साइड पर लगी स्ट्रीट लाइट के केबल्स में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत स्थिति को संभाला और बिना देरी किए फायर टैंकर को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस की सतर्कता के चलते यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से संचालित किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
शेष कुशल है।
MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर

