विवेकानंद व वीर सावरकर संदेश यात्रा की शुरुआत भारत रत्न देने की उठी मांग।

विवेकानंद व सावरकर विचारों को अपनाकर ही भारत बनेगा हिन्दू राष्ट्र गोपाल राय।

वाराणसी गुरुवार। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल गय ने हिंदू धर्म और संस्कृति के महान ध्वजवाहक स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस की पूर्व सध्या पर पूरे देश में विवेकानंद संदेश यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से स्वामी विवेकानंद एवं वीर सावरकर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की पुरज़ोर मांग की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों, ओजस्वी भाषणा और आध्यात्मिक दृष्टि से पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म की महानता से परिचित कराया। शिकागों के विश्व धर्म सम्मेलन में दिया गया उनका ऐतिहासिक भाषण आज भी भारत के गौरव का प्रतीक है। ऐसे महान व्यकित्य को भारत रत्न दिया जाना केवल उचित हैं, बल्कि राष्ट्र का नैतिक दायित्व भी है। श्री राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संत नहीं थे, बल्कि ये युवाओं के प्रेरणास्रोत, समाज सुधारक और राष्ट्रनिर्माता थे। उन्होंने यु‌वाओं से आह्‌वान किया कि वे स्वामी जी के विचारों, अनुशासन, रारुभक्ति और चरित्र निर्माण के मार्ग पर चलें। अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज भारत लव जिहाद, जबरन धर्मातरण और अन्य सामाजिक कुरीतियों जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे समय में स्वामी विवेकानंद के विचार ही देश को सही दिशा दिखा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आगे आकर समाज को जागरूक करने और भारत को इन समस्याओं से मुक्त कराने का संकल्प लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष राय, कृष्णा पाण्डेय, प्रवीश कुमार विनय सिंह प्रदेश अध्यक्ष ,(सहकार प्रकोष्ठ), पंकज सिंह, ओम प्रकाश कश्यप, ईशान राय, हिमांशु धवल, महेश सिंह प्रधान, आशीष सेत. अंकुर राय, अस्विष्टश कुमार, पीयूष कुमार पांडे, आनंद मौर्या, अनुज मौर्या, संदीप पटेल, अनिकेत पटेल, किशन सैनी, सौरभ गुप्ता, विपुल गुप्ता, मनोज कुमार एडवोकेट, मनोज जयसवाल, हर्ष देव सिंह, सुस्वदेव मिश्श्र, विष्णु सैनी, राकेश गुप्ता. ममता टंडन. अजीत सिंह एडवोकेट, अरुण श्रीवास्तव, शाहिद अस्तर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed