नेपाल ले जाई जा रही थी अवैध चांदी, दो नेपाली युवक गिरफ्तार।

महराजगंज/सोनौली।
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर के पास कस्टम विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अग्रिम कार्रवाई के दौरान कस्टम अधिकारियों ने एक लग्जरी कार से करीब 10 किलो सफेद धातु (चांदी) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख 69 हजार 743 रुपये आंकी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्टम विभाग को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर नेपाली नंबर प्लेट लगी एक लग्जरी कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार की सीट के नीचे बनाए गए मॉडिफाइड स्लैब में छिपाकर रखी गई चांदी की कतरन बरामद हुई। तस्कर इस चांदी को भारत से नेपाल ले जाने की फिराक में थे।

कार में सवार दो नेपाली युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपी अवैध चांदी तस्करी में संलिप्त पाए गए। कस्टम विभाग ने चांदी और वाहन को जब्त कर लिया है तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।

कस्टम अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए सतर्कता और सख्ती लगातार जारी रहेगी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed