चन्दौली रंग महोत्सव का बिरहा से हुआ समापन।

अन्तिम दिन कवियो का हुआ सम्मान।

प०दीन दयाल ऊपाध्याय नगर मुगलसराय, चन्दौली जनपद मे चल रहे चन्दौली रंग महोत्सव के अन्तिम दिन लोक गीत व संगीत के नाम रहा.
और कार्यक्रम स्थल बना जनपद चन्दौली का बेदव्यास मन्दिर परिसर.
जहा कार्यक्रम का उद्दघाटन करते हुए
उद्घघाटन कर्ता दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव उर्फ बब्बू प्रधान एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मन्दिर के महन्त शशी प्रकाश तिवारी ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर बिरहा की शूरूवात की। उसके पहले दिनेश शर्मा ने कहा कि यह महोत्सव कला के प्रत्येक बिधा को अपने अन्दर समेट कर दर्शको को स्वस्थ मनोरंजन देना चाहता है!जो बिधा विलुप्त हो रही है उसका प्रचार प्रसार करके उसे नए
कलाकारो को उसकी जानकारी दी जा सके.मुख्य अतिथि अजीत यादव ने कहा कि चन्दौली रंग महोत्सव के अन्दर इस तरह का सराहनीय सोच रखने वाले आयोजक मण्डल बधाई के पात्र है विरहा की आत्मा होती है
कहानी और कहानी से बनता है
विरहा!!मां सरस्वती के पूजन के बाद
मन्दिर के महन्त शशी प्रकाश जी ने
कवि हरि प्रसाद विह्वल व कवि श्री राम यादव को अस्मिता गौरव सम्मान के तहत एक शाल व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम समापन पर संस्था के अध्यक्ष डा०राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मै जनपद के दर्शको का अपने स्पान्सर साथीयो का व कार्यरत सहयोगीयों का धन्यवाद करता हू।जिनकी वजह से इस वर्ष यह कार्यक्रम सम्पन हो सका
कार्यक्रम संयोजक व संस्था महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने कहा
कि मौशम का भी इस कार्यक्रम मे बहुत सहयोग रहा और मीडियाकर्मी तथा आगन्तुक अव्यवसायिक टीमो ने पुरा समर्थन चन्दौली रंग महोत्सव को दिया इसके लिये हम सभी का आभार व्यक्त करते है सचिव प्रमोदअग्रहरि ने बताया कि आज हमारा जनपद एक रंगशाला के लिये तरस रहा है लगभग तीस वर्ष हो गया जनपद का सृजन हुए पर धरातल पर हम वैसे ही जैसे तीस वरस पहले थे दूसरे के भरोसे .
ये चन्दौली रंग महोत्सव नएऔर उभरते कलाकारो के उत्थान हेतू कार्य कर रहा है मौके पर निक्की गुप्ता, ओ०पी०चौवे डबलू,राजु पासवान,गुड्डू विश्वकर्मा आलोक नेता,संजय नेता,
अजय यादव, सागर पटेल,जगदीश चौहान उर्फ खलीफा आदी थे।
बिरहा गायकी का संचालन प्रसिद्ध विरहा गायक यशंवत यादव रहे
जिन्होने संचालन के साथ साथ गायकी मे भी भरपुर साथ दिया
विरहा गायको मे प्रमुख रुप से
बीर रस को परिभाषित किया
राजु यादव, सोनू यादव, ने और सौन्दर्य रुप को महिला गायिका रीना राय ने अपनी गायकी से अन्जाम तक पहुचाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।