रिपोर्ट,सूरज गुप्ता – सिद्धार्थनगर 08 जनवरी 2026/जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने पीएम श्री स्कूल फेज वन एवं फेज टू में गैप्स के पैरामीटर की समीक्षा की। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि जूता मोजा ड्रेस की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो गया है अभिभावकों के साथ बैठक कर ड्रेस, जूता मोजा आदि खरीदने हेतु प्रेरित करें। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति ड्रेस, जूता मोजा में सुनिश्चित करायें। निपुण लक्ष्य के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करायें। प्रथम चरण में स्वीकृत मुख्यमंत्री मॉडल एवं अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्य में प्रगति लायें। 83 विद्यालयों के पुनर्निमाण के सापेक्ष 79 पूर्ण हो गये हैं कार्यदायी संस्था को शेष 04 विद्यालयों के निर्माण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुर्ननिर्माण/दिव्यांग शौचलय के निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो कार्य शुरू नही हुआ है उसे शीघ्र शुरू कराकर पूर्ण करायें तथा जो कार्य पूर्ण हो गये हैं उसे हैण्ड ओवर करायें। समग्र शिक्षा के अन्तर्गत अतिरिक्त कक्षा-कक्ष हेतु फर्नीचर फर्म द्वारा विद्यालयों में उपलब्ध कराया जा रहा है। 2025-26 में उच्चीकृत किये जाने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों अतिरिक्त डारमेट्री कक्ष, कम्प्यूटर लैब आदि का निर्माण कार्य पूर्ण करायें। जिलाधिकारी ने पीएम श्री स्कूलों का टीम गठित कराकर सघन निरीक्षण कराने के पश्चात निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं पीएमश्री विद्यालय का निरीक्षण करे। जिलाधिकारी ने शिक्षकों एवं नामांकन के सापेक्ष बच्चांे की उपस्थिति शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण करें। अपार आई0डी0 बनाने में प्रगति लाने का निर्देश दिया।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *