सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति टीम की पहल, दो साल से अलग रह रहे पति-पत्नी में सुलह, टूटने से बचा परिवार

रिपोर्ट, सूरज गुप्ता,सिद्धार्थनगर।
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज क्षेत्र में मिशन शक्ति पुलिस टीम ने सराहनीय पहल करते हुए पति-पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाकर एक परिवार को बिखरने से बचा लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी थानाध्यक्ष भवानीगंज के नेतृत्व तथा थाने पर नियुक्त मिशन शक्ति केंद्र की टीम द्वारा यह सफल प्रयास किया गया।
जानकारी के अनुसार श्रीमती रोशनी देवी और उनके पति सूरज दुबे पारिवारिक कारणों से पिछले दो वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे। आपसी मनमुटाव के चलते मामला बढ़ता जा रहा था। मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर काउंसलिंग की और आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराते हुए दांपत्य जीवन को फिर से पटरी पर लाया।
पुलिस की इस पहल से न सिर्फ पति-पत्नी के बीच दूरियां समाप्त हुईं, बल्कि एक परिवार टूटने से बच गया। स्थानीय लोगों ने मिशन शक्ति पुलिस टीम के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है।
मिशन शक्ति पुलिस टीम में शामिल रहे:
उप निरीक्षक राम शब्द यादव, कांस्टेबल रोशन राय, महिला आरक्षी उर्मिला एवं महिला आरक्षी किरण यादव।

Loading

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।