हिंदी चेतना शिखर–2026 में डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक को मिलेगा लोक सेवा सम्मान।

अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट अतिथियों की
उपस्थिति में होगा भव्य आयोजन।।

नई दिल्ली। हिंदी, देवनागरी एवं राष्ट्र चेतना के वैश्विक विस्तार को समर्पित “हिंदी चेतना शिखर–2026 : अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह” का आयोजन 15 जनवरी 2026 को प्रातः 10 से अपराह्न 3 बजे तक राजेंद्र भवन ऑडिटोरियम्स, राजेंद्र भवन ट्रस्ट, ITO, नई दिल्ली में होगा।
समारोह में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो, भारत के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक को मानवाधिकार, सामाजिक न्याय एवं लोककल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट जनसेवी योगदान हेतु “लोक सेवा सम्मान” प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में रसाचार्य डॉ. आई. मेड धर्मयासा (इंडोनेशिया), प्रो. नरेंद्र सिंह (कुलपति, मदरहुड यूनिवर्सिटी, रुड़की), डॉ चेंगशुओ “जोया” झांग (माल्टा), डॉ. बी. एल. गौर, डॉ. इंद्रजीत शर्मा (अमेरिका) डॉ जसवीर सिंह अमेरिका तथा प्रो. देवेश कुमार मिश्रा (इग्नू, नई दिल्ली) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह को सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय (मानद कुलपति, प्रमुख/जगत धर्म चक्रवर्ती, धरा धाम विश्व सद्भाव पीठ) का शुभाशीष प्राप्त होगा तथा संचालन डॉ. निशा अग्रवाल करेंगी। आयोजन देवनागरी उत्थान फाउंडेशन एवं धरा धाम इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. सुनील दुबे (अध्यक्ष), डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय (सीईओ) एवं डॉ. नारायण यादव (निदेशक, एशिया बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड) के नेतृत्व में हो रहा है। डॉ. सच्चिदानंद शांडिल्य सहयोगी हैं। कार्यक्रम की जानकारी धरा गवर्नर डॉ. शंभू पंवार एवं डॉ शंभू पंवार ने दी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *