लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
लखीमपुर के मितौली में मेला महोत्सव का शुभारंभः पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने किया उद्घाटन।
मितौली खीरी। लखीमपुर के मितौली कस्बे में स्थानीय मेला मैदान में शुक्रवार रात मितौली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस आयोजन के साथ ही दिन में रामलीला और रात में रासलीला के कार्यक्रमों का भी आगाज हो गया।
मेला आयोजक मास्टर दिनेश कुमार और ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप ने मेला कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। श्री राधा सर्वेश्वरी लीला सस्थान वृंदावन मथुरा की रामलीला एवं रासलीला पार्टी द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी और राधा कृष्ण की पूजा आरती के साथ हुई। यह महोत्सव 19 जनवरी तक चलेगा, जिसमें दिन में रामलीला और रात में कृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदीप शुक्ला, पप्पू मिश्रा, शमशाद,कल्लू टेलर, इरफान बंजारा, शिव कुमार कटियार, दीपक सिंह,डॉक्टर आदेश कुमार,डॉक्टर आशीष गुप्ता, डॉक्टर शिव शरण, पप्पू पेंटर, मलिक, कमलेश चौधरी, विवेक दीक्षित, शिवम्, सूरज मिश्रा, सत्यराम,विक्रम,और अशोक राज, साहित कई गणमान्य नागारिक उपस्थित रहे।
MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
रिपोर्टर योगेश कुमार गौतम
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।
8756799044

